BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 8:01 pm
BIG NEWS : विधायक माधव मारू ने गांव डायली में किया आंगनवाड़ी भवन और स्कूल बाउंड्रीवाल का लोकार्पण, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। क्षेत्रीय विधायक माधव मारू ने शुक्रवार को गांव डायली में विकास कार्यों की महत्वपूर्ण शुरुआत की। आंगनवाड़ी भवन और स्कूल की बाउंड्रीवाल के लिए भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक माधव मारू द्वारा 9.50 लाख रुपये की लागत से बने आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया, जो गांव के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और पोषण सुविधाओं को सुनिश्चित करेगा। साथ ही 5.95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली स्कूल बाउंड्रीवाल के लिए भूमि पूजन भी किया गया, जिससे स्कूल की सुरक्षा और सौंदर्य में वृद्धि होगी।
मंच पर विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामपुरा गोविंद सोनी, दीपक मरच्या, विजय सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विधायक माधव मारू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि हर गांव का विकास हो और प्रत्येक नागरिक को बुनियादी सुविधाएं मिलें। यह आंगनवाड़ी भवन और स्कूल बाउंड्रीवाल गांव के बच्चों और समुदाय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया और विकास कार्यों को सराहा। इस कार्यक्रम से गांव डायली और आसपास के क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा मिली है। सरपंच प्रतिनिधि सुंदर दायमा ने सभी अथितियो का स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE