BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 8:09 pm
BIG NEWS : विधायक और नपाध्‍यक्ष ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण की रक्षा व स्‍वच्‍छता का संदेश, उत्‍कृष्‍ट विद्यालय रोड पर 50 से अधिक पौधे रोंपे, समाजसेवी कैलाश धानुका सहित बोहरा समाजजन भी रहे उपस्थित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्‍वच्‍छ भारत-स्‍वस्‍थ भारत के संकल्‍प के साथ भारत सरकार द्वारा 17 सितम्‍बर से 2 अक्‍टूबर तक आयोजित स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं सीएमओ महेंद्र वशिष्‍ठ के नेतृत्‍व में आयोजित विभिन्‍न गतिविधियों के अंतर्गत शुक्रवार, 20 सितम्‍बर को नपा द्वारा विधायक दिलीपसिंह परिहार एवं नपाध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा की उपस्थिति में उत्‍कृष्‍ट विद्यालय रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक व नपाध्‍यक्ष के साथ ही समाजसेवी कैलाश धानुका, संतोष चौपड़ा, पार्षद भारतसिंह अहीर, बोहरा समाज की संस्‍था अंजुमन-ए-हुशामी एवं नजाफत कमेटी के सदस्‍यगण, क्षेत्र की महिलाओं व गणमान्‍य नागरिकों ने कलेक्‍टर चौराहा से उत्‍कृष्‍ट उमावि क्र 1 रोड स्थित डिवाइडर पर 50 से अधिक पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार एवं नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए जिस तरह पौधारोपण आवश्‍यक है उसी तरह निरोगी जीवन के लिए स्‍वच्‍छता भी जरूरी है। हम सभी अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा करें एवं अपने घरों में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहित कर कचरा गाड़ी में ही डालें, तभी हम स्‍वच्‍छ भारत-स्‍वस्‍थ भारत की परिकल्‍पना को साकार कर पाएंगे। इस अवसर पर नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्‍य है कि बोहरा समाज के धर्मगुरू सैयदना साहब का नीमच में पदार्पण होने वाला है। सैयदना साहब के आगमन पर नगरपालिका द्वारा हर प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर जमातमुल्‍ला खोजेमा, मुल्‍ला मोहम्‍मद भाई (हानेस्‍ट), शब्‍बीर भाई, हकीमजी, यूसुफ मुल्‍ला, डॉ मुर्तजा, सेकेट्री हुशामुद्दीन डेरकी, उमरू शेख, अली अजगर बोहरा, वार्ड क्र 11 के अशोक बागड़ी, ललित राठी, दिगम्‍बर जैन समाज अध्‍यक्ष विजय जैन, विशाल विनायका, रेणु गोस्‍वामी, चंदा शर्मा, किरण शर्मा, प्रत्‍याशा दुबे, इंदिरा देवी, उमा दोहरे, चांदनी, हर्षिता के साथ ही नपा कार्यालय अधीक्षक कन्‍हैयालाल शर्मा, राजस्‍व अधिकारी टेकचंद बुनकर, स्‍वच्‍छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज, बगीचा शाखा के जुनेद शेख सहित बड़ी संख्‍या में गणमान्‍य नागरिक, वार्डवासी व नपा कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE