नीमच। स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार सभी कार्यालयों एवं परिसर में श्रमदान एवं साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित जा रहे हैं। इसी क्रम में संयुक्त कलेक्टर कार्यालय नीमच के परिसर एवं गार्डन की साफ-सफाई के लिए आज 21 सितम्बर 2024 को प्रातः 9.30 बजे स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। कलेक्टोरेट स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।