शाजापुर। ग्राम राघोखेडी आगनवाड़ी केंद्र राघोखेड़ी केंद्र 1 पर पोषण माह अंतर्गत गतिविधि का आयोजन किया गया। पोषण माह अंतर्गत तीसरे सप्ताह की थीम अनुसार शाला पूर्व शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु स्वदेशी खिलौनों की एवं पोषण हेतु पोषण से भरपूर पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमे मिट्टी से बने खिलौने,एवं अनुपयोगी सामान से बने खिलौनों के बारे में बच्चो एवं ग्रामीण महिला ब पुरुषो को बताया गया साथ ही खिलौने बनाना सिखाया गया एवं स्वच्छता अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग से सी एच ओ मैडम द्वारा शारीरिक स्वच्छता के विषय में समझाया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला बाल विकास से परवेक्षक संगीता मंडराई, कार्यकर्ता डाली जाटव, शशि मालवीय, राधा सोलंकी एवं सभी सहायिकाएं उपस्थित रही एवं स्वास्थ्य विभाग से सी एच ओ मैडम एवं शिक्षा विभाग से सभी शिक्षक गण बच्चे, ग्राम वासी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।