शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अबैध मादक पदार्थों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर सतनवाड़ा थाना प्रभारी कुसुम गोयल को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति डोंगर पुल के नीचे एबी रोड सतनवाडा पर स्मैक बेचने के लिये लेकर आ रहा है सतनवाड़ा पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दविश दी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम बुद्धी प्रकाश निवासी जिला बांरा राजस्थान का होना वताया पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया वहीं पुलिस द्वारा आरोपी से स्मैक सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।