गुना। भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जिले में संचालित गतिविधियों के अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बारोद में स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के अन्तर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लेप लीडर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि सबसे पहले स्वयं को स्वच्छ रखें और फिर अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखे क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।हम सारी सुख-सुविधाएं का लाभ तभी ले सकते है जब शरीर और मन से स्वस्थ होगे। इसलिए हमे स्वयं को और आसपास स्वच्छता रखना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक महेश कुमार कुशवाह एवं क्लेप लीडर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर एवं लाइफ कोच द्वारा सरस्वती जी भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के पूजा से हुआ।क्लेप लीडर द्वारा बच्चों के साथ मिलकर बाल क्लेप क्लब बनाया बनाया गया जो अपने साथियों को स्वच्छता और सुमन के और जलवायु परिवर्तन के कारणों पर चर्चा कर जागरूक करेगे।