BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 10:54 am
KHABAR : जिले की विजयगंज मंडी में आयोजित हुआ राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत परियोजना स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण, अन्य गतिविधियां भी हुई, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत परियोजना देवास ग्रामीण में परियोजना स्तरीय कार्यक्रम विजयगंज मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप लगाकर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण प्रदर्शनी लगाई। जिसमें स्थानीय मोटे अनाजों की अलग अलग रेसिपी से स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। कार्यक्रम में पोषण एवं स्वास्थ्य के संबंध में क्विज़ का आयोजन किया गया और सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। श्रेष्ठ कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में विजय सिंह, सेक्टर पर्यवेक्षक रंजीता पंवार, रचना गौर, सीमा सिकरवार, आशा सेन, संतोष बैरागी, स्नेहा शुक्ला, आंगवनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्‍य संबंधित उपस्थित थे।

राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारी बघेल ने बताया कि महिलाओं में एनीमिया और बच्चों में कुपोषण को जन जागरूकता एवं उचित पोषण के द्वारा दूर किया जा सकता है। पोषण स्तर में सुधार लाने एवं एनीमिया को जड़ से ख़त्म करने के लिए व्यवहार परिवर्तन अत्यंत आवश्यक है। पैकेट फूड के बजाय स्थानीय खानपान को अपने भोजन में शामिल करें। सोयाबीन के सबसे ज़्यादा उत्पादन के बावजूद भी इसके उपयोग बहुत सीमित मात्रा में किया जा रहा है। इसका उपयोग बढ़ाने से कुपोषण के निवारण में काफ़ी मदद मिल सकती है। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी डॉ. संदीप रूहल ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE