देवास। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी इंदौर कमांडर नागेश चंद्र मालवीय(से.नि.) 25 सितम्बर को सोनकच्छ आएंगे। जिला सैनिक कल्याण संयोजक तुलसीराम जलोदिया ने बताया है कि वे 25 सितम्बर को प्रातः 11 बजे लक्ष्मीनगर चाणक्य स्कूल में पूर्व सैनिकों, वीरनारियों, सैनिकों की विधवाओं एवं आश्रितों की समस्या जानने व उनके निराकरण के लिए उनसे मुलाकात कर चर्चा करेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीरनारियों, सैनिकों की विधवाओं एवं आश्रितों को विश्राम गृह देवास में आकर अवसर का लाभ लेने का आग्रह किया है।