BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 11:07 am
KHABAR : कुपोषण को दूर करने और स्वास्थ्य प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, कृषक महिलाओं को दी महत्वपूर्ण सलाह, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। राष्ट्रीय पोषण माह हर वर्ष सितम्बर में मनाया जाने वाला वार्षिक अभियान है। इसका मकसद कुपोषण को दूर करना और बेहतर पोषण और स्वास्थ्य प्रथाओं को बढ़ावा देना है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘सभी के लिए पौष्टिक आहार’ थीम अंतर्गत डॉ.ए.के. दीक्षित प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्शन में तथा आयुष विभाग एवं हैण्ड इन हैण्ड गैर सरकारी संस्था के समन्वय से वृह्द स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था प्रमुख डॉ.ए.के.दीक्षित द्वारा समस्त कृषक महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए संतुलित भोजन, वैयक्तिक साफ-सफाई तथा विभिन्न पोषण तत्वों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ.रेखा तिवारी वरिष्ठ वैज्ञानिक ने महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को स्वस्थ रहने हेतु नियमित व्यायाम, समय से पौष्टिक भोजन तथा प्रोटीन एवं लौह तत्वयुक्त पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करने की समझाईश दी। रूचिता कनौजिया उद्यानिकी सहायक ने संबंधित पदार्थों के महत्व के बारे में बताया। 

आयुष विभाग के डॉ.जितेन्द्र जैन आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ने खान-पान के साथ-साथ शुद्ध पेयजल के बारे में भी बताया तथा शुगर एवं बी.पी. को कन्ट्रोल करने के तरीके भी बताये। डॉ.तोरल चौहान सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी करोहन ने महिलाओं एवं बालिकाओं में असमय होने वाले बीमारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। हैण्ड इन हैण्ड गैर सरकारी संस्था के हेमंत पड़वा ब्लॉक ट्रेनर तथा रितु वर्मा नॉलेज वॉलेंटियर द्वारा भी उपस्थित महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य चेकअप करवाने की सलाह दी। स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज तथा हीमोग्लोबीन का निःशुल्क जांच आयुष विभाग द्वारा किया गया। साथ ही दवाईयां एवं टेबलेट का भी निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में कुल 43 महिलाएं एवं बालिकाएं निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिया गया। शिविर में एक पेड़ मां के नाम केम्पेन के तहत अश्वगंधा के पौधे भी वितरित किये गये। शिविर में संस्था के डॉ.एच.आर.जाटव, डॉ.मौनी सिंह, सपना सिंह,अजय गुप्ता का विशेष योगदान रहा। साथ ही कृषि महाविद्यालय इन्दौर से आये हुए रेडी के छा़त्रों का भी सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE