BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 11:24 am
KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत रामेश्वरम के लिये आज रवाना होगी यात्रा, एमपी के इस जिले से हुआ 200 तीर्थ यात्रियों का चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि योजना के अन्तर्गत शनिवार 21 सितम्बर को रामेश्वर तीर्थ के लिये स्पेशल ट्रेन से उज्जैन जिले के 200 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिये भेजा जायेगा। उक्त यात्रा की वापसी गुरुवार 26 सितम्बर को होगी। 

उल्लेखनीय है कि उक्त यात्रा में नगरीय निकाय से 108 एवं ग्रामीण निकाय से 92 व्यक्तियों की चयन सूची और जिले के लिये कुल 20 व्यक्तियों की प्रतिक्षा सूची तैयार की गई है। इसका अवलोकन सम्बन्धित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत में किया जा सकता है। जिन व्यक्तियों का चयन नहीं हुआ है, उनके द्वारा सादे कागज पर सम्बन्धित निकाय में सहमति देने पर उनके आवेदन-पत्र को आगामी यात्रा के लिये मान्य किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE