शाजापुर। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के अंतर्गत 33/11 केव्ही के एक उपकेन्द्र का लोकार्पण एवं एक उपकेन्द्र का भूमि पूजन का कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ।
अधीक्षण यंत्री (संचा/संधा) वृत्त शाजापुर एस.एन. वर्मा ने बताया कि पनवाड़ी वितरण केन्द्र के अंतर्गत ग्राम कुकड़ी में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण का भूमिपूजन शाजापुर विधायक अरूण भीमावद के हाथों सम्पन्न हुआ। उक्त उपकेन्द्र की लागत 2.45 करोड़ रूपये है एवं यह उपकेन्द्र बन जाने से आस-पास के ग्राम छतगांव, चौसला, लोहरवास, बनाखेड़ी, कुकड़ी, कुक्डेश्वर, पीरखेड़ी, उमरियाताज आदि के लगभग तीन हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाय की जा सकेगी तथा उपभोक्ताओं को वोल्टेज की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। उक्त निर्माण कार्य लगभग 06 माह में पूर्ण हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शाजापुर ग्रामीण प्रथम वितरण केन्द्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ापहाड़ में नव निर्मित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का लोकार्पण शाजापुर विधायक अरूण भीमावद द्वारा किया गया। उक्त उपकेन्द्र की लागत 2.31 करोड़ रूपये है एवं इससे खेड़ापहाड़, खेड़ा, रामपुरामेवाड़ा, बमोरी, पिन्दोनिया, गांधीग्राम, कांजा, तालाबडेरा इत्यादि गांवों के लगभग 2500 उपभोक्ताओं को वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उक्त सभी निर्माण कार्य आरडीएसएस योजनाअंतर्गत हो रहे है।
उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा विद्युत कंपनी की ओर से अधीक्षण यंत्री एस.एन. वर्मा, कार्यपालन यंत्री रत्नेश अयाची, पनवाड़ी वितरण केन्द्र के रविराज दहीवाले, शाजापुर ग्रामीण प्रथम वितरण केन्द्र के पवन पाटीदार एवं समस्त कर्मचारी मौजूद थे।