शुजालपुर। शुक्रवार शाम 4 बजे शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना ने ग्राम पंचायत जामनेर में नवीन पुस्तकालय का शुभारभ किया। इस दौरान ग्राम पंचायत जामनेर के उपसरपंच, पंच, पंचायत के आपरेटर आदि के साथ ही ग्रामीण जनों ने ग्राम पंचायत जामनेर सचिव महेश शर्मा को पंचायत से हटाने की मांग करते हुए एक आवेदन कलेक्टर को सौंपा।
क्या है पूरा मामला ज्ञातव्य है की ग्राम पंचायत में भेदभाव पूर्ण एवं द्वेस्ता पूर्ण कार्य करने तथा सामाजिक तौर पर भेदभाव पूर्ण रवैय्या अपनाने, पंचायत में अनुपस्थित रहने, भ्रष्टाचार आदि का आरोप लगाते हुए लोगो ने अपनी आप बीती कलेक्टर को सुनाई। वही आवेदन में यह भी कहा है कि सचिव द्वारा अनुपस्थिति के कारण शासन की जन्कल्यानकारी योजनाये आम जन तक नहीं पहुंच पा रही है। वही दैनिक कार्य जैसे आय, जाती, मूलनिवासी आदि आवश्यक दस्तावेजों के फार्म पर हस्ताक्षर करवाने के लिए कई दिनों तक पंचायत के चक्कर लोगो को काटने पड़ते है। जिससे समय पर पंचायत नहीं खुलती है लोगों को हस्ताक्षर करवाने के लिए भी कई दिनों तक भटकना पड़ता है वही ग्रामीण जन के इस आवेदन के साथ ही उपस्थित लोगों ने यह भी कहा की पंचायत के समय पर सचिव मनमानी करते हुए अपनी खाद बिज (कृषि कीटनाशक की दुकान संचालित करते है जो अकोदिया नाके शुजालपुर में स्थित है। आवेदन पर हस्ताक्षर करवाने के लिए बुलाते है। वही पंचों का यह भी आरोप है कि ग्राम सभा की मीटिंग भी बिना ढोंडी पिटाए सिर्फ कागजों पर ही मीटिंग ले ली जाती है। जिसका एजेंडा भी पंचों तक नही पहुंच पाता है। स्थिति यह तक रहती हैं की कई बार पंचायत में पंचायत आपरेटर और सचिव में विवाद की स्थिति पैदा होती है। जिससे परेशान होकर लोग इस सचिव हटाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने सैकड़ों आवेदन पीएम आवास शौचालय, बस स्टैंड से सट्टा दुकान हटाने, बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण आदि के आवेदन दिए। उक्त सभी आवेदनों पर मामले में कलेक्टर बाफना ने आवेदन पर कार्यवाही करने की बात कही है। कलेक्टर के साथ इस दौरान शुजालपुर एसडीएम अर्चना कुमारी, जनपद सीईओ रूसाली पोरस के साथ ही अनेक प्रशानिक जनपद पंचायत के अधिकारीगण उपस्थित थे।