शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में भारत सरकार खेल मंत्रालय कार्यक्रम एवं म.प्र खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार विगत 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक मेरा युवा भारत (माय भारत) के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया द्वारा बताया गया कि मेरा युवा भारत के अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम, सेवा से सीखे कार्यक्रम, वृक्षारोपण एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसी कड़ी में जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा गत दिवस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम अंतर्गत खिलाडियों द्वारा शपथ लेकर स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर जिम्नास्टिक प्रशिक्षक जितेन्द्र शर्मा, ग्रामीण युवा समन्वयक उमेश देथलिया, मुजाहिद बेग आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।