BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 1:36 pm
KHABAR : 68वीं राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे मंत्री परमार, बोले- खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेले, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार के मुख्य आतिथ्य में आज शुजालपुर स्थित डॉ. शैलकुमार शर्मा स्टेडियम (अकोदिया रोड) में 68वीं राज्यस्तरीय शालेय फुटबॉल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में शाजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, अशोक नायक, शुजालपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बबीता बेनीप्रसाद परमार, विजय सिंह बैस, कैलाश सोनी, गोविंद मण्डलोई, वीरेंद्र बागरी एवं सुरेश मालवीय भी उपस्थित थे।

मंत्री परमार ने प्रदेश के संभागो से राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आये खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। दुनिया में ओलंपिक तो 2800 वर्ष पूर्व शुरू हुए थे। हाल ही में हुई खुदाई में मिले स्टेडियम से पता चलता हैं कि हमारे देश में सामुहिक खेलो का चलन 5500 वर्षाे से है। हमारे यहाँ सामुहिक खेल पहले भी होते थे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री परमार ने कहा कि खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत माता का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री परमार ने खेल ध्वज का आरोहण, खेल मैदान का पूजन एवं फुटबॉल को किक मार कर किया। इसके पूर्व खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। खिलाड़ियों एवं कोच को छात्रा कु. कनिष्का परमार ने खेल भावना के साथ खेल प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। स्पार्कल अकेडमी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

उल्लेखनीय हैं कि 68वीं राज्यस्तरीय शालेय फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया एवं स्कूल शिक्षा विभाग के उज्जैन संभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई हैं। यह प्रतियोगिता 20 से 24 सितंबर तक आयोजित होगी, इसमें 17 वर्ष आयुवर्ग (जूनियर वर्ग) के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभागिता करेंगे। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल, ग्वालियर, इन्दौर, जबलपुर, जनजातीय कार्य विभाग, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल एवं उज्जैन संभाग के लगभग 400 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं सहभागिता कर रहें है। राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता का अवसर मिलता है। इसके बाद राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को भारत सरकार खेल मंत्रालय के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। देश के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थी अपने राज्यों में सहभागिता कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त करते हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया देश में स्कूली खेलों के आयोजन, प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए भारत सरकार खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एक मात्र शीर्ष संस्था है। देश के सभी राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की कुछ शैक्षणिक इकाईयां, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया से सम्बद्ध है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा सम्बंद्ध इकाईयों के सहयोग से सम्पूर्ण देश में 3 आयु वर्गाे में शालेय क्रीडा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE