BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 1:45 pm
KHABAR : पत्रकार की हत्या के विरोध मे खजुराहो पत्रकार संघ ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिला के खजुराहो पत्रकार संघ द्वारा आज महामहिम राज्यपाल के नाम राजनगर अनुविभागीय अधिकारी बालवीर रमन को एक ज्ञापन सौंपा हैं ज्ञापन मे बीते दिनों राजगढ़ जिले के सारंगपुर में पत्रकार की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को उचित मुआंबजा राशी और पत्रकारों को सुरक्षा देने के संबंध में मांग की गई है।


ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार के साथ इस घटना के बाद पत्रकारो में भय का माहौल बना हुआ है। पत्रकारों का ध्येय सदा ही समाज सेवा का रहा है और जनता से जुड़े मुद्दों से शासन प्रशासन को अवगत कराना है। ऐसे में यदि पत्रकारों पर कोई असामाजिक तत्व हमला करते है तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है। पत्रकार सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाये जाये।


खजुराहो पत्रकार संघ अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया की आज हम सभी पत्रकार साथियों के द्वारा आज एक राजनगर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है,जिसमें हत्यारो की गिरफ्तारी,पीड़ित परिवार को उचित मुआबजा राशी के साथ-साथ प्रदेश में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो ऐसे मांग की गई हैं, जिससे कोई भी अपराधी पत्रकारों पर हमला करने से पहले 100 बार सोचे और सरकार ने आज तक पत्रकारों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है जिसकी चलते आए दिन पत्रकारों पर हो रहे अपराध बढ़ते जा रहे हैं और देश का चौथा स्तंभ अपने आप को डरा हुआ महसूस कर रहा हैं पत्रकार साथी गौरव मिश्रा,देवेंद्र चतुर्वेदी, आनंद नामदेव सहित बड़ी संख्या में है पत्रकार साथी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE