मल्हारगढ़। प्राथमिक कृषि सहकारिता संस्था मर्यादित संजीत में आज वार्षिक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानगण, जनप्रतिनिधि और संस्था सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में संंस्था द्वारा पुरे वर्ष के कार्य का विवरण किसानों के समक्ष रखा गया। वहीं आगामी वर्ष के बजट के बारे में चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा नेता शरद जेन, सुनील शर्मा, संस्था प्रबंधक सिताराम डांगी सहित किसान उपस्थित रहे।