रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा प्रतिदिन एक थाना और एक चौकी का निरीक्षण कर कर्मचारियों से संवाद करने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़कर उनसे संवाद करने बनाए रखने के क्रम में दिनांक 21 सितम्बर 24 को पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा सैलाना अनुभाग अंतर्गत धामनोद चौकी क्षेत्र का भ्रमण किया।
सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा धामनोद चौकी पहुंचकर निरीक्षण किया तथा चौकी क्षेत्र के अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। चौकी की हवालात, मलखाना, अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया। चौकी स्टाफ से परिचय प्राप्त कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल एवं चौकी प्रभारी उनि पंकज राजपूत के साथ ग्राम धामनोद के गणमान्य नागरिकों से जनसंवाद किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की समस्याएं सुनी एवं लोगो से सुझाव लिए। इस दौरान ग्राम के मुकेश चौधरी पार्षद धामनोद द्वारा नगर में कैमरे लगाने का सुझाव दिया, मनीष पोरवाल द्वारा क्षेत्र के लोगो को सायबर धोखाधडी के संबंध में जागरूक करने हेतु प्रयास करने का सुझाव दिया, डॉ दिनेश राव द्वारा डीपी से ऑयल चोरी की समस्या से अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।