BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 4:01 pm
KHABAR : पत्रकार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता और पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। खजुराहो पत्रकार संघ ने शनिवार दोपहर राज्यपाल के नाम राजनगर अनुविभागीय अधिकारी बलवीर रमन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से हाल ही में राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हुई पत्रकार की हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि देने और पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार के साथ इस घटना के बाद पत्रकारों में भय का माहौल बना हुआ है। पत्रकारों का ध्येय सदा ही समाज सेवा का रहा है और जनता से जुड़े मुद्दों से शासन-प्रशासन को अवगत कराना है। ऐसे में यदि पत्रकारों पर कोई असामाजिक तत्व हमला करते है तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है। पत्रकार सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाये जाए।


खजुराहो पत्रकार संघ अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया कि आज हम सभी पत्रकार साथियों के ने राजनगर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि के साथ-साथ प्रदेश में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई हैं।


उन्होंने ने कहा कि कोई भी अपराधी पत्रकारों पर हमला करने से पहले 100 बार सोचे और सरकार ने आज तक पत्रकारों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिसके चलते आए दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे, अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पत्रकार देश का चौथा स्तंभ अपने आप को डरा हुआ महसूस कर रहा हैं।


ज्ञापन के समय देवेंद्र चतुर्वेदी, रविन्द्र मिश्रा, समीर अवस्थी, सौरव अवस्थी, जितेंद्र रिछारिया, जाहिर सिंह, विकास दीक्षित, अभिषेक नामदेव, रिक्की सिंह, राजेश रैकवार, गणेश रैकवार, आदित्य तिवारी, लक्ष्मण सेन, आनंद नामदेव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE