BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 4:18 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- उन्नत कृषि का हुनर सीख कर आया ग्राम पंचायत मठमठ के खाताकुंड फलिये गांव की लीला डामर के जीवन में बदलाव, पढ़े खबर  

Share On:-

झाबुआ। यह कहानी है झाबुआ जिले के पेटलावद ब्लॉक के ग्राम पंचायत मठमठ के खाताकुंड फलिये गाँव की श्रीमती लीला डामर की है। दीदी द्वारा बताया गया कि मैं साल 2016 में जय श्रीराम स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आजीविका मिशन के समूह में जुड़ी तब से में छोटे-छोटे ऋण लेकर घर के कामो में लगाती थी। एक दिन जब में मठमठ ग्राम संगठन की बैठक में आम सभा में एनआरएलएम के सर द्वारा खेती की बहुत सारी जानकारी दी जा रही थी। वहां यह ज्ञात हुआ कि कम लागत और अच्छी आय कमाने के लिए खेती कैसे करना, सर द्वारा तकनीकी खेती के बारें में बताया गया, मिट्टी परीक्षण , मनरेगा योजना से नन्दन फलोद्यान, गहरी जुताई, मेढ़ पर फलदार पौधरोपण के बारें में पता चला। सर से जानकारी लेकर तकनीकी खेती शुरू की।

इसमे हमारी मदद गाँव में सी. आर.पी दीदी आते है, उनके माध्यम से हमने मनरेगा योजना में आवेदन किया। फिर हमें उद्यानिकी विभाग से मनरेगा योजना से 250 पौधे मिले, जिसमें 150 जाम के पौधे, 50 आम के पौधे, 50 नीम्बू के पौधे थे। लीला दीदी द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष से जाम में फल आने शुरू हुए है। आम लगना भी शुरू हुए है। पौधे के बीच बची जमीन में हल्दी, अदरक, धनिया, मेथी रतालू, की सब्जी की खेती भी करती हूँ।जाम की खेती से 28,000 रुपए ,सब्जी उत्पादन 25000 रुपए,सोयाबीन और कपास उत्पादन से 60000 रुपए और बकरी पालन 18000 रुपए की आय हुई हैं।

इस योजना से कृषि आय में वृद्धि हुई, जिससे मेरे परिवार के लोग खुश है। लीला दीदी उदाहरण है उन्नत कृषि के माध्यम से आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की , आज वह सम्मान पूर्वक अपना जीवन जी रही है, वह अपनी और अपने परिवार की आजीविका चला रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE