उमरिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह की उपस्थिति में ग्राम ताला में सायकिल रैली निकाली गई। साइकिल स्व्च्छता रैली ग्रामों के मार्गाे से गुजरी । रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने का संदेश दिया गया । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत व्दारा आम , काजू का पौध रोपण किया गया । कार्यक्रम में ताला सरपंच सलिहा खान , जन अभियान परिषद मानपुर के ब्लॉक समन्वयक महेन्द्र सिंह , ताला हायर सेकेंडरी के प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह तिवारी, जनपद सदस्य लक्षमन सिंह , स्वच्छता मिशन के ब्लॉक समन्वयक कुशवाहा , सचिव ताला अनिल पांडे , कार्यक्रम समन्वयक देव प्रकाश गौतम , परामर्शदाता कल्याण यादव , ठाकुरराम साहू , सलीम खान उपस्थित रहे।