BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 4:37 pm
KHABAR : खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया को बनाया सरल, घर बैठे अन्नदाता कर सकेंगे ये काम, पढ़े खबर 

Share On:-

उमरिया। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन और उपार्जन प्रक्रिया के अन्तर्गत जिले में किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है । किसान स्वंय के मोबाईल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे । किसानों को पंजीयन केन्द्रो में लाईन लगाकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी । किसान ग्राम पंचायत कार्यालय , जनपद पंचायत कार्यालयों तथा तहसील कार्यालयो मे स्थापित सुविधा केन्द्र पर तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं व्दारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर तथा एपी किसान एप पर निषुल्क पंजीयन किया जा सकता है तथा एमपी आनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस कियोस्क सेंटर,, लोक सेवा केंद्र, निजी व्यक्तियो व्दारा संचालित साइबर कैैफे पर सषुल्क पंजीयन करा सकते है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबंद्ध मध्यप्रदेश सहकारी समितियां अधिनियम, 1980 के अंतर्गत पंजीकृत प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थांऐ, वृत्ताकार कृषि साख सहकारी संस्थाएं /आदिम जाति सेवा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से निशुल्क किसानों के पंजीयन के लिये कुल 29 धान पंजीयन केन्द्र शासन स्तार से स्वीेकृत किये गये है, जिसके निर्धारण की प्रक्रिया खादय विभाग उमरिया में प्रचलित है । एम.पी.ऑनलाईन कियोस्क , कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे किसान पंजीयन के लिये अधिकृत हेतु अपना ऑन लाईन आवेदन धान उपार्जन पोर्टल पर ीजजचेरूध्ध्उचमनचंतरंदण्दपबण्पद पर कर सकते है, जिसको जिला आपूर्ति अधिकारी की लॉगिन से मान्यऔ करने पर सेंटर किसानों का पंजीयन कर सकेंगे । एम.पी.ऑनलाईन कियोस्ल, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्याक्ति यों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन हेतु शुल्क राशि प्रति पंजीयन हेतु रशि रूपये 50 से अधिक शुल्क नहीं लेंगे । केन्द्रों पर पंजीयन सुविधा एवं शुल्क राशि के संबंध में आवश्यूक बैनर लगाना सुनिश्चिधत करेंगे । किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार एवं अन्य पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा । सिंकमी/बटाईदार/कोटवार एवं वन पटटाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रो पर उपलब्ध होगी । श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा । ारीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन का कार्य शासन के निर्देशानुसार 19 सितबंर 2024 से प्रारंम्भ होकर 4 अक्टूबंर, 2024 की अवधि में किया जायेगा । पंजीयन गिरदावरी के आधार पर होगा, इसलिये यह आवश्यक हो जावेगा कि कृषक अपने रिकार्ड की पुष्टिव ई-गिरदावरी से कर ले । पंजीयन के समय कृषक को मूलभूत जानकारी नाम समग्र आईडी नंबर, आधार नंबर, एवं आधार से लिंक बैंक खाता नंबर, ओर बैंक का आईएफएससी कोड (जनधन, अक्रियाशील ,संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खाते पंजीयन में मान्यड नहीं होगे) मोबाइल नंबर, विक्रय तिथियों के 03 विकल्प देने होगे । कृषक को पंजीयन में यह पुष्टि कर लेनी चाहिए कि उसकी जानकारी सही स्वरूप में दर्ज हुई है। किसान को अपनी उपज विक्रय के समय नीचे लिखे दस्तावेजों को उपार्जन केन्द्र पर जमा करना अनिवार्य होगा, जिसकी पुष्टि उपार्जन के समय उपार्जन केन्द्र प्रभारी को रिकार्ड से करना होगी । आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति, समग्र सदस्य् आई की प्रति (न होने की दशा में पेन कार्ड की प्रति) वनाधिकार पटटाधारी को पटटे की प्रति, सिकमीदार किसानों को सिकमी अनुबंध की प्रति, किसान पंजीयन पर्ची का हस्तााक्षरित प्रिन्ट आउट जमा करना होगा । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के किसानों से अपेक्षा कि है कि वे शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन योजना के तहत किसान अपना पंजीयन एमपी किसान एप, जिले में सहकारी समितियों के संचालित नजदीकी धान पंजीयन केन्द्रो पर किसान अपना पंजीयन 4 अक्टूबर तक करा सकते है । जिले के सभी किसान भाईयों से अपील हैं कि शासन की समर्थन मूल्यप योजना का अधिक से अधिक लाभ अर्जित करे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE