मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, उनके विरुद्ध घटित अपराधो एवं जन-जागरुकता हेतु विशेष अभियान एहसास के तहत जिला मंदसौर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी के आदेशानुसार तथा महिला सेल उप पुलिस अधीक्षक मंदसौर किरण चौहान के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी महिला थाना मंदसौर निरीक्षक आर सी दांगी व उनकी टीम द्वारा आज मंदसौर के प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर उमावि केशवनगर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 सितम्बर 2024 को महिला थाना प्रभारी मंदसौर निरीक्षक आर सी दांगी द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर उमावि केशव नगर मंदसौर पहुँच कर माध्यमिक व हाई स्कुल, हाई सेकेण्डरी के बालक बालिकाओं को गुड टच-बेड टच व असुरक्षित स्पर्श, बाल शोषण, हुमन ट्रेफिकिंग, छेडखानी, पीछा करना, अश्लील फब्तिया एवं इसी प्रकृति के महिला एवं बच्चो पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरुक कर कानुनी प्रावधानो से अवगत कराया गया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म सेफ्टी एवं सिक्युरिटी व बाल योन शोषण प्रदर्शित की गई।
थाना प्रभारी दांगी द्वारा शासन से जारी टोल फ्री नम्बर- 1098, 1090, 100, 108 के बारे मे जानकारी दी गई और बच्चो को निडर होकर अपनी बात बताने के लिये प्रोत्साहित किया गया और अनजान व्यक्ति से गिफ्ट नही स्वीकारने और अकेले सुनसान स्थानो पर जाने से बचने पर जोर दिया। साथ ही महिला बच्चो के लिये नवीन कानुनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय सुरक्षा संहिता, पास्को एक्ट, किशोर न्याय अधीनियम के प्रावधानो की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर महिला थाना स्टाफ एवं विद्यालयीन स्टाफ प्रिंसिपल संतोष यादव, वाईस प्रिंसिपल राजपाल, शिक्षिका विद्या दोसी, शिक्षिका उमा सोनगरा, शिक्षिका टीना भावसार, शिक्षिका शेफाली सोनी, शिक्षिका तनु पाटीदार, शिक्षिका वन्दना खरे इत्यादि मौजूद रहे। वाईस प्रिंसिपल द्वारा आभार व्यक्त करते हुए बच्चो को दी गयी सारगर्भित जानकारी की प्रशंसा करते हुए बच्चो को जीवन में अपनाने और कठिन समय पर याद रखने की सलाह दी गयी।