उमरिया। मानपुर जनपद पंचायत के अमरपुर प्राथमकि स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर शिव प्रजापति एमबीबीएस की नियुक्ति की गई है, जिन्होने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। अमरपुर वासियों को डॉक्टर की सौगात मिलने पर उन्होंने मानपुर क्षेत्र की विधायक मीना सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उनका कहना है कि अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पडेगा। ग्राम के ग्रामीणों को अब आसानी से इलाज मुहैया हो सकेगा।