उमरिया। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अन्तर्गत जारी कार्यक्रम अनुसार प्रत्येक गतिविधियों को समय-सीमा में पूर्ण किये जाने हेतु जिला स्तर पर निर्वाचक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 89-बाधवगढ़ एवं 90-मानपुर की बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये व फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के संबंध में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया तथा विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सभी बीएलओ की बैठक आयोजित कर पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों को समय-सीमा में पूर्ण किये जाने हेतु जिला, विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण प्रदाय कराया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि जिले के समस्त बीएलओ द्वारा आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अपने-अपने आवंटित मतदान केन्द्रों के प्रत्येक घरों में घर घर भ्रमण कर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया गया, जिसमें जिले के विधानसभा क्षेत्र 89-बाधवगढ़ में 99.74 प्रतिषत सत्यापन एवं विधानसभा क्षेत्र 90-मानपुर में 99.68 प्रतिषत सत्यापन, इस प्रकार जिले में कुल 99.71 प्रतिषत मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया गया। सत्यापन के दौरान बीएलओ द्वारा नवीन मतदाता, मृत मतदाता, स्थानांतरित मतदाताओं की पृथक-पृथक जानकारी संधारित की गई व बीएलओ एप के माध्यम से फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 भरा गया। आयोग के निर्देशानुसार चिन्हित किये गये मतदान केन्द्रों में जहां जेण्डृर रेसियो निर्धारित संख्या से कम रहा, उन मतदान केन्द्रों में बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य के दौरान सभी पात्र छूटी हुई महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया गया तथा चिन्हित किये गये जिन मतदान केन्द्रों में जहां इपी रेसियो निर्धारित संख्या से कम रहा, उन मतदान केन्द्रों में बीएलओ दद्वारा घर-धर सत्यापन कार्य के दौरान सभी पार छूटे हुए मतदाताओं का नाम बीएलओ एप के माध्यम से शत प्रतिशत दर्ज कराया गया । इसके अतिरिक्त सत्यापन कार्य के दौरान बीएलओ के माध्यम से बीएलओ एप में अस्पष्ट धुंधती फोटो को चिन्हित कर मतदाता से गुणवत्ता युक्त फोटो , प्राप्त कर संशोधन हेतु निर्धारित फार्म-8 बीएलओ एप में दर्ज कराया गया । बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा जिन घरों में बीएलओ एप में भ्रमण दर्ज किया गया तथा बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य के दौरान उनका रेण्डम चयन कर उन मतदान केन्द्रों में भ्रमण का सत्यापन एवं बीएलओ के कार्य का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया तथा निर्वाचक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व बीएलओ सुपरवाईजर के माध्यम से बीएलओ के कार्य का सत्यापन एवं निरीक्षण कराया गया ।