खरगोन। कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, थामे क्षेत्रिय भोजन की डोर, सही पोषण देश रोशन जैसे संदेश के साथ शनिवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक में पोषण माह के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं को आंगनवाड़ी सुपरवाइजर अनिता पाल, सहायिका बिस्मिल्लाह खान, नीलोफर, खान, फमिदा शेख, कनिस शेख, जमीला बी ने महिलाओं को भोजन की थाली सजाकर (प्रदर्शनी) के जरिये पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी देकर पौष्टिक पोषण आहार के फायदे बताए। महिलाओं को बताया गया कि कौन.कौन से पौष्टिक आहार जरूरी है, हरी सब्जियां क्यों खानी चाहिए, आंगनबाड़ी केंद्रों से बंटने वाले दलिया और टीएचआर को बच्चों को क्यों दिया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में 30 दिन तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पौष्टिक आहार से जुड़ी जानकारियां दी जा रही है, जिससे बच्चों का सही ढंग से शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।