खरगोन। जिले में अनु. जाति, जनजाति पर अन्याय, अत्याचार शोषण एंव भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने शहर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आक्रोश दर्ज कराया। धरने के बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां ज्ञापन सौपकर इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि जिले मे एससी.एसटी पर अन्याय चरम पर है। पिछले कुछ सालो से सामाजिक संगठनो के द्वारा समय समय पर आवदेन निवेदन के माध्यम से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन वह सिर्फ कागजो मे सीमट कर रह जाति है। धरातल पर कोई बदलाव नही दिखाई देता है। कोई किसी कि जमीन पर कब्जा कर लेता है तो कोई किसी का रास्ता रोक देता है, कोई हमारे शमसान घाट की भूमि पर कब्जा कर लेता है। कोई मारपीट अभद्र व्यवहार सरेआम कर देता है। किसी को भी कानून का डर नहीं है जो चिन्तनीय है। समाजजनों ने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रशासन से इन पर रोक लगाने की मांग की।