विदिशा। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर स्वच्छता ही सेवा थीम पर सफाई अभियान एक अक्टूबर 2024 तक जारी है एवं 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस समारोह मनाया जाना है। अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित 651 शासकीय उचित मूल्य दुकान परिसरों की साफ-सफाई की कार्यवाही विक्रेताओं द्वारा की गई है की जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय एवं अनुविभाग कार्यालय (खाद्य) में कर्मचारियों के द्वारा साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्य किए गए हैं।
अभियान के आगामी दिनों में संचालित गोदाम परिसरों, कार्यालयों आदि में भी स्वच्छता के कार्य संपादित किये जाएंगे।