बुरहानपुर। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ पखवाड़ा-2024 अंतर्गत निर्धारित कार्ययोजना अनुसार आज जिले में 150 से अधिक सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई की गई। इसी कड़ी में दीवार-लेखन कार्य भी किया गया। वहीं स्वच्छता रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वच्छता शपथ इत्यादि गतिविधियों का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत साजनी में स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। शासकीय माध्यमिक शाला नाचनखेड़ा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर भागीरथ वाखला द्वारा ग्रामीणांे को स्वच्छता की शपथ दिलाई गईं।