मंदसौर। शासकीय महाविद्यालय पिपलिया मंडी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय परिसर से प्राचार्य डॉ आर के श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्वयंसेवकों के द्वारा स्वच्छता हेतु नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। ग्राम वासियों व राहगीरों से अपने पास साफ सफाई रखने व अपने ग्राम को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अपील की गई। इस कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो सचिन कारपेंटर, रासेयो के स्वयंसेवक छात्रों सत्यप्रकाश एवं मोनू नागदा प्रो अरुण नरगावे, डॉ कन्हैयालाल लोहार, प्रो गोविंद तवर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र उपस्थित थे।