विदिशा। महिला एवं बाल विकास परियोजना विदिशा शहरी के अंतर्गत जारी पोषण माह तहत पोषण क्विज कार्यक्रमों पर आधारित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार का शनिवार को पोल फेक्ट्री क्षेत्र में स्थित के आईआईएचआरडी कॉलेज, में आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम को विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, ब्रह्म कुमारी सपना दीदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत एव परियोजना अधिकारी संजय सिंह ने भी संबोधित किया।
पोषण क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष शर्मा ने गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं, बच्चों धात्री माताओं को उत्तम एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित करते हुए मेडीटेशन, संतुलित आहार, मन, वचन, कर्म शुद्धि, संतुलित आहार, कुपोषण से बचाव तथा गंभीर बीमारियां जैसे हाईपर टेंशन, टायबिटीज, एनीमिया, कुपोषण आदि से उत्तम पोषण आहार एवं व्यायाम करके निजात पाई जा सकती है। उस पर प्रकाश डाला गया। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अंतर्गत बेटियों को उचित शिक्षा एवं आहार पर चर्चा की गई एवं पोषण आहार से संबंधित पोषण क्विज का आयोजन किया गया जिसमें कई बच्चों को एवं टीचर को पुरूस्कृत किया गया एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा एकीकृत होकर पोषण आहार के अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई और बताया गया कि पर्याप्त संतुलित आहार अच्छे स्वास्थ्य की आधार शिला है।