BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 8:02 pm
KHABAR : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वार्ड क्रं. 09 के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन, उपस्थितों को दिया साफ-सफाई का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान 17 सितम्‍बर से 2 अक्‍टूबर तक चलाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान वार्ड क्रमांक 09 आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया गया। इस दौरान मंदसौर जिले की डिप्टी कलेक्टर देवकुवर सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष ममता कुँवर चौहान, उपाध्यक्ष वीरेंद्र रूपरा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रमोद जैन, महिलाएं उपस्थित थे। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत महिलाओ को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि घर के आस पास साफ सफाई रखे, नालियों में गंदा पानी जमा न होने दे, गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाकर खेती मे उपयोग करे, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न खुद करे न किसी को करने दे, घर पर ही गीला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग करके ही निकाय के कचरा वाहन में डालने तथा राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत महिलाओ को समझाइश दी गई। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष शर्मा के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय पोषण माह विषयो के बारे मे समझाया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक उद्यानिकीय एसपी त्रिपाठी के द्वारा घर पर गीले कचरे से जैविक खाद बना बनाकर स्वयं खेती, बागवानी मे उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग आशीष पाटीदार के द्वारा एड्स विषय पर महिलाओं से चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुई सभी महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध की शपथ दिलाई गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा स्वच्छता की सेवा अभियान अंतर्गत श्रमदान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE