सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जिले में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिले भर में अनेक स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
जिले स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता की शपथ, रंगोली, स्वच्छता गायन, स्वच्छता भजन, स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तथा सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जा रही है। यह गतिविधियां 02 अक्टूबर तक चलेगी। इसी क्रम में पखवाड़ा के तहत जिले के अहमदपुर में घूरों की साफसफाई की गई। इसी प्रकारबुदनी के ग्राम बकतरा में नालियों की साफ सफाई की गई। इछावर में ग्राम फागिया में घूरों की साफ सफाई की गई। इसी प्रकार बड़नगर के बस स्टेंड पर साफ सफाई का कार्य किया गया। इसी प्रकार भैरून्दा के ग्राम धौलपुर में नालियों की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसी प्रकार इछावर के धामंदा एवं जनपद पंचायत आष्टा के मुगली में डोर टू डोर कचरा इकट्ठा किया गया। इसी प्रकार ग्राम डोभी, अरोलिया, सिंहपुर, बोरना, मुराहा, खंडावद, गोरखपुर, मगरिया, नरेला, सागपुर सहित जिलेभर में अनेक स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया।