रतलाम। शासकीय आईटीआई आलोट में सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए पहले आओ पहले पाओ राउंड हेतु फिटर, वेल्डर, कोपा सर्वेयर एवं डीजल मैकेनिक ट्रेड में सीटे रिक्त हैं।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 30 सितंबर है। आवेदकों के द्वारा प्रवेश पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर आवेदन हेतु नवीन रजिस्ट्रेशन अथवा रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार किया जा सकता है। उक्त व्यवसायों के प्राथमिक क्रम का चयन करना इच्छित संस्थाओं के प्राथमिक क्रम में त्रुटि सुधार किया जा सकता है। पूर्व में पंजीकृत आवेदक जिनका प्रवेश नहीं हुआ है वे भी अंतिम तिथि तक चॉइस फीलिंग कर प्रवेश ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आईटीआई एवं शासकीय आईटीआई आलोट से संपर्क किया जा सकता है।