BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 10:53 am
KHABAR : पोषण के प्रति दूरस्थ अंचल की महिलाओं में भी आ रही जागृति, जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। भारत सरकार द्वारा माह सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाने का कार्यक्रम जारी किया है। इसी कड़ी में धार जिले में भी 1 सितंबर से जिले के सभी विकासखंडों  में पोषण जागरूकता लाने हेतु शासन के विभिन्न विभागों द्वारा जन जागृति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग धार द्वारा विकासखंड सरदारपुर के आदिवासी बाहुल्य  ग्राम तिरला में पोषण प्रदर्शनी एवं पोषण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धार द्वारा कार्यक्रम में संबोधित करते हुए तिरंगा थाली अर्थात एक गर्भवती माता का भोजन किस प्रकार का होना चाहिए पर विस्तार से जानकारी दी गई।  माता के खाने में तीन रंग या प्रकार के खाद्यान्न होना चाहिए सफेद रंग अर्थात दूध दही चावल, हरा मतलब हरी सब्जियां पालक आदि एवं पीले रंग में विभिन्न प्रकार की दाल विभिन्न प्रकार के फलों का प्रयोग नियमित रूप से करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित की जा रही पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन कराकर सामग्री में कौन सा  पोषण पाया जाता है उसकी जानकारी दी गई एवं उसके सेवन के फायदे बतलाए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE