BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 11:18 am
KHABAR : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छाग्रहियों ने सीखे कबाड़ से जुगाड़ के गुर, ग्राम पंचायत बांक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर हुआ कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत आज जनपद पंचायत इंदौर की ग्राम पंचायत बांक में निर्मित खंड स्तरीय प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट पर ष्कबाड़ से जुगाड़ष् थीम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में अपशिष्ट में निकल रहे प्लास्टिक एवं अन्य अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं  बनाने का प्रशिक्षण दिया गया । कबाड़ से जुगाड़ की परिकल्पना अंतर्गत अपशिष्ट को पुनः उपयोग योग्य बनाते है, जिससे अपशिष्ट को पुनः पर्यावरण में जाने से रोकते हुए प्रदूषण को कम करने के विशेष प्रयास किये जा रहे है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में जिले के 30 स्वच्छाग्रही सम्मिलित हुए एवं कबाड़ से  उपयोगी एवं कलात्मक चीजे बनाने की कला सीखी। प्रशिक्षण के पश्चात ये स्वच्छाग्रही अन्य स्थलों पर इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करेंगे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान अवधि में इस तरह की और भी गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। कार्यशाला के पूर्व बांक प्लास्टिक अपशिष्ट प्रवंधन यूनिट का स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों का भ्रमण आयोजित किया गया।  इसमें सभी प्रतिभागियों को ग्रामीण अंचल में भी प्लास्टिक अपशिष्ट सहित अन्य कचरे का सही प्रबंधन की व्यवस्था बताई गई। सभी को बताया गया कि बांक प्लांट को पूरी तरह से मशीनीकृत किया जा चुका है जिसमें फटका मशीन,बेलिंग मशीन एवं प्लास्टिक क्रशर मशीन स्थापित की गई है। आवश्यकता को देखते हुये अब प्लांट में प्लास्टिक अपशिष्ट को गलाकर दाने बनाए जाने की अग्लो मशीन भी स्थापित करने की योजना है,जिससे प्लास्टिक अपशिष्ट का प्लांट में ही पूरी तरह निपटान हो सकेगा। बांक प्लांट में वर्तमान में 3 ग्राम पंचायतों को सीधे जोड़ा गया है जिसमें लगभग 1500 किग्रा कचरा प्रतिदिन प्रबन्धित किया जा रहा है। शीघ्र ही इस यूनिट को पूरे खंड के क्लस्टर के साथ जोड़ा जायेगा, जिससे प्रतिदिन लगभग 8 से 10 हजार किलोग्राम कचरा प्रबन्धित किया जा सकेगा।

भ्रमणकर्ता दल को बताया गया कि जिले के सभी 4 विकास खंड में खंड स्तरीय प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का निर्माण कर लिया है, जिसमें कालीविलोद देपालपुर, उमरिया महू एवं मांगलिया सांवेर में स्थित है। ये सभी प्लांट भी मशीनीकृत कर लिये गये है। सीईओ जिला पंचायत जैन द्वारा बताया गया कि जिले के अन्य एमआरएफ को शीघ्रता से क्लस्टर से जोड़ा जा रहा है ताकि जिले के सभी गाँवों से निकलने वाले प्लास्टिक को रीसायकल रियूज़ की व्यवस्था में जोड़ा जा सकें। आज बांक क्लस्टर के स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें 20 स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बांक ग्राम पंचायत  सरपंच सोहराब पटेल,सीईओ जनपद इंदौर प्रियंका टैगोर , परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा, बीसी एसबीएम  आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE