BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 11:28 am
KHABAR : नए अधिकारी, कर्मचारी सेवाओं के प्रति समर्पित रहे, वर्ष 2023 बैच के अधिकारियों की ट्रेनिंग पूर्ण होने पर किया समारोह का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। विद्युत सेवा चौबीस घंटे की सेवा है, यह आकस्मिकता वाली सेवाओं में शामिल है। ऐसे में नए कर्मचारी, अधिकारी सेवाओं और लोकहित के लिए कार्य करे, इसी से विद्युत कंपनी- ऊर्जा विभाग का नाम रोशन होगा।

ये प्रेरणादायी विचार हैं मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक रजनी सिहं के। वे पोलोग्राउंड सभागार में वर्ष 2023  बैच में नियुक्त इंजीनियरों, लेखाधिकारियों, मानव संसाधन प्रबंधकों के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंने इस बैच के मौजूदा 58 कार्मिकों को विद्युत सेवा चुनने के लिए बधाई दी और श्रेष्ठ कार्य करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान और संयुक्त सचिव तरूण उपाध्याय ने प्रशिक्षण की महत्ता एवं उपरोक्त कार्मिकों के लिए दिए गए प्रशिक्षण एवं सेवा काल योजना पर प्रकाश डाला। आयोजन में नए अधिकारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों की मंच से जानकारी भी प्रस्तुत की। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को मंच से सम्मानित किया गया , उपयोगी पुस्तक का भी नए कार्मिकों को वितरण किया गया। इस अवसर पर निदेशक पुनीत दुबे, सचिन तालेवार, स्मार्ट मीटर परियोजना संचालक रवि मिश्रा,  मुख्य अभियंता क्रय संकाय एसआर सेमिल, संयुक्त सचिव संजय मालवीय, पवन जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। संचालन रीना चौधरी एवं अंजली महावर ने किया। आभार माना सपना दामेशा ने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE