इन्दौर। जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी के तहत बुजुर्ग यात्रियों को राज्य शासन के खर्चे पर विभिन्न तीर्थों की यात्रा कराई जा रही है। इसी सिलसिले में इंदौर से तीर्थ यात्रियों का जत्था रामेश्वरम के लिए रवाना हुआ। तीर्थ यात्रियों का जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, विधायक उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला ने स्वागत करते हुए सभी को यात्रा के संबंध में शुभकामनाएं दी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। यात्रियों का यह जत्था 26 सितंबर को वापस इंदौर आएगा।