गुना। बजरंगगढ़ के प्राचीन सेन जी महाराज के मंदिर को जीर्णाेद्धार संबंध में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सेन ने बताया की सेन जी महाराज का मंदिर प्राचीन खंडहर में बदल गया है। उसे शासन प्रशासन अपनी तरफ से देख रेंख करें और पुनः पहले जैसा स्वरूप दे जिसमें संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विष्णु सेन केश शिल्प प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सेन हरिपुर प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष सीमा जागीरदार जिला अध्यक्ष दिलीप सेन महिला जिला अध्यक्ष रानी मोहना सहित समस्त सेन समाज विकास संगठन के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं के साथ में उपस्थित होकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।