बड़वानी। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी की एन.एस.एस. इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य एव राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठन डॉ. आरएस मुजाल्दा के निर्देशन में गोद ग्राम बड़गांव में रेवा कुंज पहाड़ी पर पौधारोपण कर प्रकृति का किया श्रृंगार । पौधारोपण के दौरान स्वयं सेवकों ने आंवला नीम पीपल, जामुन, बादाम, आम, अमरूद आदि अनेक प्रकार के पौधों का किया रोपण। पौधारोपण कर प्रकृति को श्रृंगारित करने का दिया संदेश।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे, डॉ रंजना चौहान, डॉ.राजमलसिंह राव द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को संकल्प दिलवाया गया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे ने कहा कि हम केवल एक पौधा ही नही, बल्कि वर्ष भर में हम कम से कम पांच पौधे अनिवार्य रूप से लगायेगे तथा वर्ष भर उन पौधों का संरक्षण भी करेंगे । ताकि भविष्य में उन पौधों से हमें फल के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन भी प्राप्त हो सके । पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन को छोड़ते हैं । जिससे वायु की गुणवत्ता में सुधार होता है हमारे आसपास के पर्यावरण की सुरक्षा करना तथा उसे स्वच्छ बनाना भी हमारा कर्तव्य होता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना चौहान ने कहा कि स्वच्छता और प्रकृति का मानव जीवन में अहम स्थान होता हैं, इसलिए हम ये संकल्प ले की हम हमेशा पौधे लगाते रहेंगे और प्रकृति को सुंदर बनाएंगे व स्वच्छता बनाए रखेंगे। स्वच्छ वातावरण में ही एक स्वच्छ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक देवकीनंदन पवार, अनुज गंगवाल, अंजली, गंगाराम जाधव हिमांशु चौहान, रवीना, आस्था शिवानी, आकाश, आशीष, निलेश राठौर मनोज, प्रियंका, अनामिका अर्पिता, तनीशा, कविता आदि उपस्थित थे ।