बड़वानी। पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय ओझर में नवोदय विद्यालय समिति नोएडा के दिशा निर्देशानुसार ‘‘ आर्ट इन एजुकेशन ‘‘ के अंतर्गत ‘‘ स्वदेशी खिलौने ‘‘ आधारित विषय पर 23 अगस्त से प्रारंभ हुई 30 दिवसीय कार्यशाला का समापन 21 सितंबर को हुआ। उक्त 30 दिवसीय कार्यशाला में झाबुआ के लोक संस्कृति ‘‘ गुड़िया शिल्प ‘‘ कलाकार सुभाष गिदवाणी के मार्गदर्शन में विद्यालय के कक्षा छठवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को कपड़ों से खिलौने (गुड़िया) का निर्माण एवं बांस के माध्यम से खिलौने बनाने की कला छात्र-छात्राओं को सिखाई गई।
इस कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कपड़े से गुड़िया बनाना एवं बांस से टोकरी, छोटी डलिया, पेन स्टैंड, नाइट लैंप आदि बनाने के कौशल से परिचित हुए। इस कार्यशाला में विद्यालय के कला शिक्षक मुकुल यादव का भी योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एसडी भालसे, वरिष्ठ शिक्षक डीके उपाध्याय, रेखा सिन्हा, सुभाष पाजरे, कमलसिंह चौहान, मनीष मालवीय, एमके बिरला, सुजाता पारोलकर, वीके सोनी, मुकुल यादव, के कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे ।