बड़वानी। शनिवार को शुभ लक्ष्मी समृद्ध महिला किसान प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड बड़वानी एवं जाग्रति संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमे प्रोडूसर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर व समस्त अंशधारक, सीईओ, अकाउंटेंट एवं जाग्रति संकुल स्तरीय संगठन के समूह सदस्य उपस्थित हुए ।
उक्त कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबन्धक ,एसआरएलएम् योगेश सिंह तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एम् एल काग, लीड बैंक मनेजर, हॉर्टिकल्चर विभाग, पशुपालन विभाग, आईसीडीसी विभाग सहित समस्त जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड बड़वानी एवं जाग्रति संकुल स्तरीय संगठन के आय व्यय का ब्यौरा पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दिया गया । इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एम्एल काग द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई।
जिला परियोजना प्रबन्धक एसआरएलएम् योगेश सिंह तिवारी द्वारा मिशन के लक्ष्यों को केसे प्राप्त करना है, यह बताते हुए गिले एवं सूखे कचरे के निष्पादन के बारे में बताया। लीड बैंक मनेजर द्वारा बैंको के माध्यम से समूह को मिलने वाली सुविधाओ के बारे में जानकारी दी इसके अतिरिक्त हॉर्टिकल्चर विभाग, पशुपालन विभाग, आईसीडीसी विभाग सहित समस्त जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारीयो ने अपने विभाग की योजनाओ के बारे में समूह सदस्यों और अंशधारको को जानकारी प्रदाय की।