BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 1:56 pm
KHABAR : 1200 से अधिक केंद्र पर हुई असक्षरों की परीक्षा, सांस और बहू एक साथ परीक्षा देने पहुंची, कहीं घूंघट में नजर आईं बहुएं, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षरों की बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा रविवार को जिले के 7 विकासखंडों में हुई। इस दौरान कहीं सास के साथ बहू, तो कहीं देवरानी के साथ जेठानी परीक्षा देने पहुंची। कुछ जगहों पर ससुर की मौजूदगी में बहुओं ने घूंघट की आड़ में परीक्षा दी।


शहर के प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 7 में रविवार को सुबह10 बजे से शुरू हुई उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा परीक्षा केंद्र पर असाक्षरों का स्वागत सत्कार पुष्प तिलक लगाकर किया गया। परिक्षा देने सास शानू शांतिलाल और बहु रीना प्रकाश एक साथ आई। वहीं, एक जगह पर सास द्वारकी जसवंत और बहु संतरी लखन ने भी साथ में परीक्षा दी।


परीक्षा केंद्रअध्यक्ष सुभाष सोनी पर्यवेक्षक लक्ष्मी कुशवाह, ललिता चौहान, रितु बाला जोशी, संध्या दसौंधी, ज्योति पाटीदार, साबिर खान उपस्थित इश दौरान बीआरसी बड़वानी श्रीमती सुनीता मोरे, विकासखंड साक्षरता समन्वयक कांति कुमार गर्ग, बीएसी सुनील मुकाती ने विकासखंड की शालाओं का निरीक्षण किया। जनशिक्षक कैलाश पवार ने भी जनशिक्षा केंद्र शासकीय कन्या हाईस्कूल बड़वानी अंतर्गत परीक्षा केंद्रों का अवलोकन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE