BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 2:18 pm
KHABAR : महाकाल के आंगन में उमा सांझी महोत्सव, 28 सितंबर से पांच दिन मंदिर में मनेगा सांस्कृतिक उत्सव, उमा माता की सवारी भी निकलेगी, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। सृष्टि के सृजन-कर्ता शिव एवं उमा का प्रकृति एवं पुरूष का उत्सव श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमा-सांझी महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह महोत्सव 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाता है। उमा-सांझी के पूजन की परम्परा प्राचीन संस्कृति पर आधारित है। पांच दिवसीय आयोजन में महाकाल मंदिर के आंगन में सांस्कृतिक उत्सव होगा। 4 अक्टूबर को उमा माता की सवारी निकलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंदिर समिति कलाकारों का चयन करेगी।


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष श्राध्द पक्ष में उमा सांझी महोत्सव मनाया जाता है। आयोजन के तहत महाकाल मंदिर के सभामंडप में संझा सजाई जाएगी। वहीं महाकाल के आंगन में सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस वर्ष उमा-सांझी महोत्सव का आयोजन 28 सितम्बर अश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी से 2 अक्टूबर अश्विन शुक्ल द्वितीया तक आयोजित किया जाएगा। इस पांच दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन सायं-आरती के पश्चात लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही बच्चों के लिए रंगोली व अन्य स्पर्धाओं का आयोजन होगें। वहीं 4 अक्टूबर को चंद्र दर्शन की द्वितीया पर उमा माता की सवारी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर पंरपरागत मार्ग से शिप्रा तट तक जाएगी। शिप्रा पर संझा विसर्जन व पूजन के बाद सवारी वापस मंदिर आती है। पांच दिन तक संध्या के समय चयनीत लोक कलाकारों द्वारा गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाती है। मंदिर समिति द्वारा उज्जैन एवं आसपास के इच्छुक कलाकारों से बायोडटा के साथ ही अपेक्षित मानदेय के साथ आवेदन 20 सितम्बर तक मांगे थे। बताया गया है कि विभिन्न कार्यक्रम के लिए करीब 30 से अधिक आवेदन पहुंचे है। अब अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा गठित चयन समिति की बैठक में कलाकारों का चयन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE