शाजापुर। कांग्रेस पार्टी ने किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर सड़कों पर निकले। यह यात्रा किसानों की मांगों को पूरा करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित की गई थी।
यात्रा की शुरुआत कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हो कर बस स्टेंड पहुंची जहा पर आमसभा आयोजित की गई सोयाबीन का भाव 6000 करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया एवं भाजपा सरकार पर निशाना साधा किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सोयाबीन का भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। किसानों ने कहा कि इस भाव से वे अपनी फसल को बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं।
यात्रा में शामिल किसानों ने अपनी एकता और संघर्ष को दर्शाया और सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की। यह यात्रा किसानों के अधिकारों की रक्षा और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।