नीमच। रविवार दिनांक 22 सितंबर 2024 को कलेक्टर कार्यालय नीमच में प्रांतीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त निदेशानुसार पदोन्नति में आरक्षण हेतु मनोज गोरकेला स्पेशल कॉन्सिल मध्य प्रदेश द्वारा तैयार पदोन्नति नियम को शीघ्र लागू करने, रिक्त बैकलॉग पदों पर भर्ती करने, न्यायिक सेवाओं में पूर्व की भांति आरक्षण लागू करने, उच्च पदों का प्रभार वरिष्ठता के आधार पर आरक्षण रोस्टर के अनुसार देने, आउटसोर्स प्रथा समाप्त कर नियमित नियुक्ति देने, छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान प्रत्येक माह की 10 तारीख तक करने, प्रत्येक तहसील मे 500, ब्लॉक में 1000 जिले मे 5000, संभाग में 10,000 एवं राजधानी में 20,000 की संख्या के छात्रावास खोलने, अन्य राज्यों की भांति लोक सेवकों के हित में पुरानी पेंशन लागू करने की मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।
अजाक्स जिला अध्यक्ष यशवंत कुमार गोयल ने तहसीलदार के प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष महेश जांगडे, कोषाध्यक्ष लाखन सिंह मौर्य, नीमच ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश वर्मा, जिला सचिव एपी अहिरवार, दुर्योधन सोलंकी, राजकुमार जांगड़े, मनीष सूत्रकार, जगदीश प्रसाद बैरवा, जयप्रकाश बैरवा, विजय सिंह लाहेरी, नरेंद्र सगर, नरेंद्र जाटवा, रकम सिंह निमामा आदि अन्य उपस्थित थे।