BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 4:13 pm
KHABAR : किसानों ने नर्मदा में किया जल सत्याग्रह, फसल हमारी, भाव तुम्हारे नहीं चलेगा, नहीं चलेगाश् के नारे के लगाए, पढे़ खबर

Share On:-

हरदा। जिले के किसानों ने सोयाबीन के भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर रविवार को हंडिया में नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह किया। साथ ही फसल हमारी, भाव तुम्हारे नहीं चलेगा, नहीं चलेगा के नारे भी लगाए। किसानों ने आक्रोश मोर्चा के बैनर तले यह सत्याग्रह किया है।


किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल में जितनी लागत लग रही है, उसके मुकाबले किसानों को भाव नहीं मिल रहा है। जिसके चलते खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। सरकार ने सोयाबीन के जो दाम घोषित किए है। वह किसानों को मंजूर नहीं है। जब तक सरकार सोयाबीन के भाव छह हजार रुपए क्विंटल नहीं करती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।


किसानों ने बताया कि पहले चरण में जिले के सभी गांवों से आए किसानों ने सोयाबीन की फसल के दाम छह हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर विशाल ट्रेक्टर निकाली थी। इसके बाद अब दूसरे चरण में जल सत्याग्रह किया जा रहा है। उसके बाद आगामी 24 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जो परशुराम चौक से चांडक चौराहा होते हुए घंटाघर चौक पहुंचकर समाप्त होगा। इसी दिन से 30 सितंबर तक गांवों में भी मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, 25 सितंबर को जिला बंद का आह्वान किया जाएगा। 27 सितंबर को खिरकिया में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही 28 सितंबर को गांवों के हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ होगा।इसके बाद भी सरकार ने किसानों की मांगे नहीं मानी तो 1 अक्टूबर को स्टेट और नेशनल हाइवे पर दोपहर 12 से 3 बजे तक सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE