BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 4:37 pm
REPORT : हीरापुर में मिट्टी का अवैध उत्खनन करने पर प्रकरण दर्ज, रेत का अवैध परिवहन करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली भी की जप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन के विरूद्ध मुहिम जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग ने घोड़ाडोंगरी तथा चिचोली तहसील में खनिज माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम हीरापुर में मिट्टी का अवैध उत्खनन करने पर केएल एण्ड वीसी कंस्ट्रक्शन कंपनी सारनी पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अलावा चिचोली तहसील के ग्राम कोढर में रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया है।
 खनिज अधिकारी मनीष पालेवार ने बताया कि खनिज विभाग के अमले को चोपना क्षेत्र में खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त होने पर तहसील घोड़ाडोंगरी के ग्राम हीरापुर में सहायक खनि अधिकारी बीके नागवंशी एवं सहायक मानचित्रकार गणेश धाड़से द्वारा खनिज अमले के साथ मौका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम हीरापुर से सालीवाड़ा बस्ती के निर्माणाधीन मार्ग पर 2 ट्रेक्टर क्रमशरू एमपी-48-एए-7322, एमपी-48-एए-6815 मार्ग पर मिट्टी डालते पाए गए। इसके साथ ही मिट्टी उत्खनित स्थल पर 2 जेसीबी तथा 6 ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी उत्खनन से बने ताजे गड्ढों के पास खड़े पाए गए। मौके पर मिट्टी उत्खनन से बने 2 गड्ढे की माप की गई। माप अनुसार दोनों गड्ढों से कुल मात्रा 120 घन मीटर मिट्टी का उत्खनन होना पाया गया। मिट्टी से भरे 2 ट्रेक्टर-ट्रालियों को थाना चोपना की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। इसके अलावा 2 जेसीबी एवं खाली 6 ट्रेक्टर-ट्रालियों को पुलिस थाना चोपना ले जाना संभव नहीं होने के कारण वाहन चालक एवं मशीन ऑपरेटरों को सुरक्षार्थ सुपुर्दगी में दिया गया। सडक़ निर्माण के लिए बिना अनुमति के मिट्टी का अवैध उत्खनन और परिवहन करवाने पर केएल एण्ड वीसी कंस्ट्रक्शन सारनी के प्रो.किशोर चौहान के विरुद्ध अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

ग्राम कोढर में खनिज रेत का अवैध परिवहन-
पालेवार ने बताया कि खनिज अमला बैतूल द्वारा चिचोली क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण करने पर ग्राम कोढर में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली क्रमांक एमपी 48 ए 7022 को जप्त कर पुलिस थाना चिचोली की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है तथा वाहन चालक तुलसी उईके पिता मंशु उईके निवासी ग्राम साबाढाना तहसील चिचोली वाहन मालिक गब्बर वरकड़े पिता रूपचंद वरकडे निवासी ग्राम कोढर के विरुद्ध खनिज रेत के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त दोनों प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण नियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE