BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 4:44 pm
KHABAR : कलेक्टर सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल मिल सके। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवन सुत गुप्ता को निर्देश दिए कि पेयजल पाइपलाइन के लिए जहां-जहां सड़क खोद दी गई हैं उन्हें तत्काल सही कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी निर्माण के लिए जहां-जहां भूमि की आवश्यकता है, उसके प्रस्ताव भेजे जाएं ताकि भूमि का आवंटन किया जा सके । बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सविता झानियां भी उपस्थित थी। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि जो ठेकेदार निर्माण कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं, तथा धीमी गति से कार्य कर रहे हैं, उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जाए । कार्यपालन यंत्री गुप्ता ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले के 98,000 परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया जाना है, जिसमें से 81000 परिवारों को कनेक्शन दिया जा चुका है। शेष का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि हरदा जिले में 4312 हैंडपंप चालू स्थिति में है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE