BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 5:03 pm
REPORT : कलेक्टर सिंह ने किया पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण, महाविद्यालय की व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की कंप्यूटर लैब, केमिस्ट्री लैब, मैकेनिकल लैब और इलेक्ट्रिकल लैब और पुस्तकालय का निरीक्षण किया । कलेक्टर सिंह ने इस दौरान निर्देश दिए कि प्रयोगशाला में सभी आवश्यक उपकरण चालू स्थिति में रहे। कोई भी उपकरण यदि खराब है, तो उसे बदल दिया जाए। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से इस दौरान चर्चा की, और उनसे महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे । 

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए विद्यार्थी जो भी सुझाव देना चाहें, उसके लिए महाविद्यालय परिसर में एक ष्सुझाव पेटीष् रखी जाए, ताकि विद्यार्थी गोपनीय तरीके से अपने सुझाव दे सकें। कलेक्टर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सुझाव के आधार पर महाविद्यालय के विकास की कार्य योजना बनाई जाएगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने के संबंध में भी कलेक्टर सिंह से अनुरोध किया । जिस पर उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के हॉस्टल की रिपेयरिंग कराई जाएगी तथा विद्यार्थियों के रहने योग्य बनाया जाएगा, ताकि बाहर से आकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्यनरत विद्यार्थियों की आवास समस्या हल हो सके। 
कलेक्टर सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों ने कलेक्टर सिंह से महाविद्यालय परिसर में खेल गतिविधियां शुरू करने का भी अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने बैडमिंटन और टेबल टेनिस का खेल आज से ही महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होते ही महाविद्यालय परिसर के पीछे स्थित मैदान में क्रिकेट पिच और मैदान तैयार कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी क्रिकेट खेल सकें। विद्यार्थियों ने स्वच्छ और ठंडे पेयजल की भी समस्या कलेक्टर सिंह को बताई, जिस पर उन्होंने प्राचार्य को वाटर कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE