BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 5:40 pm
KHABAR : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्कूल और कॉलेज में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए सामुदायिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सिलवानी नगर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता हेतु श्रमदान करने तथा अन्य नागरिकों को भी स्वच्छता हेतु प्रेरित करने की शपथ ली। 
इसी प्रकार रायसेन स्थित प्रेसीडेन्सी महाविद्यालय में नगर पालिका और शिक्षा विभाग के समन्वय से शिक्षकों तथा नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इनके अतिरिक्त जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा के तहत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE